Hindi Idioms: हिंदी मुहावरे :

- अंगूठा दिखाना - मना कर देना
- अक्ल सठियाना - बुद्धि भ्रष्ट होना
- अंगूठे पर रखना - परवाह न करना
- अपना उल्लू सीधा करना - अपना काम बना लेना
- अपनी खिचड़ी अलग पकाना - सबसे अलग रहना
- आँखों का तारा - बहुत प्यारा
- आँखें बिछाना - स्वागत करना
- आँखों में धूल झोंकना - धोखा देना
- आग बबूला होना - अत्यधिक क्रोध करना
- आस्तिन का सांप होना - कपटी मित्र
- आँखें दिखाना - धमकाना
- आसमान टूट पड़ना - अचानक मुसीबत आ जाना
- आसमान पर दिमाग होना - अहंकारी होना
- ईंट का जवाब पत्थर से देना - करारा जवाब देना
- ईद का चाँद होना - बहुत कम दिखाई देना
- ईंट से ईंट बजाना - ध्वस्त कर देना
- उल्टे छुरे से मूंढ़ना - ठग लेना
- उड़ती चिड़िया के पंख गिनना - अत्यन्त चतुर होना
- ऊंट के मुंह में जीरा होना - अधिक खुराक वाले को कम देना
- एड़ी चोटी का जोर लगाना - बहुत प्रयास करना
- ओखली में सिर देना - जान बूझकर मुसीबत मोल लेना
- औधी खोपड़ी का होना - बेवकूफ होना
- कलेजा ठण्डा होना - शांत होना
- कलेजे पर पत्थर रखना - दिल मजबूत करना
- कलेजे पर सांप लोटना - अन्तर्दाह होना
- कलेजा मुंह को आना - घबरा जाना
- काठ का उल्लू होना - मूर्ख होना
- कान काटना - चतुर होना
- कान खड़े होना - सावधान हो जाना
- काम तमाम करना - मार डालना
- कुएं में बांस डालना - बहुत खोजबीन करना
- कलई खुलना - पोल खुलना
- कलेजा फटना - दुःख होना
- कीचड़ उछालना - बदनाम करना
- खून खौलना - क्रोध आना
- खून का प्यासा होना - प्राण लेने को तत्पर होना
- खाक छानना - भटकना
- खटाई में पड़ना - व्यवधान आ जाना
- गाल बजाना - डींग हांकना
- गूलर का फूल होना - दुर्लभ होना
- गांठ बांधना - याद रखना
- गुड़ गोबर कर देना - काम बिगाड़ देना
- घाट -घाट का पानी पीना - अनुभवी होना
- घी के दिए जलाना - प्रसन्न होना
- घुटने टेकना - हार मानना
- घड़ों पानी पड़ना - लजिज्त होना
- चाँद का टुकड़ा होना - बहुत सुंदर होना
- चिकना घड़ा होना - बात का असर न होना
- चांदी काटना - अधिक लाभ कमाना
- चांदी का जूता मारना - रिश्वत देना
- छक्के छुड़ाना - परास्त कर देना
- छप्पर फाड़कर देना - अनायास लाभ होना
- छटी का दूध याद आना - अत्यधिक कठिन होना
- छाती पर मूंग दलना - पास रहकर दिल दु:खाना
- छूमन्तर होना - गायब हो जाना
- छाती पर सांप लोटना - ईर्ष्या करना
- जबान को लगाम देना - सोच समझकर बोलना
- जान के लाले पड़ना - प्राण संकट में पड़ना
- जी खट्टा होना - मन फिर जाना
- जमीन पर पैर न रखना - अहंकार होना
- जहर उगलना - बुराई करना
- जान पर खेलना - प्राणों की बाजी लगाना
- टेढ़ी खीर होना - कठिन कार्य
- टांग अड़ाना - दखल देना
- टें बोल जाना - मर जाना
- ठकुर सुहाती कहना - खुशामद करना
- डकार जाना - हड़प लेना
- ढोल की पोल होना - खोखला होना
- तीन तेरह होना - बिखर जाना
- तलवार के घाट उतारना - मार डालना
- थाली का बैगन होना - सिद्धांतहीन होना
- दांत काटी रोटी होना - गहरी दोस्ती
- दो -दो हाथ करना - लड़ना
- धूप में बाल सफेद होना - अनुभव होना
- धाक जमाना - प्रभावित करना
- नाकों चने चबाना - बहुत सताना
- नाक -भौं सिकोड़ना - अप्रसन्नता व्यक्त करना
- पत्थर की लकीर होना - अमिट होना
- पेट में दाढ़ी होना - कम उम्र में अधिक जानना
- पौ बारह होना - खूब लाभ होना
- कालानाग होना - बहुत घातक व्यक्ति
- केर -बेर का संग होना - विपरीत मेल
- धोंधा वसंत होना - मूर्ख व्यक्ति
- घूरे के दिन फिरना - अच्छे दिन आना
- चंडूखाने की बातें करना - झूठी बातें होना
- चंडाल चौकड़ी - दुष्टों का समूह
- छिछा लेदर करना - दुर्दशा करना
- टिप्पस लगाना - सिफारिश करना
- टेक निभाना - प्रण पूरा करना
- तारे गिनना - नींद न आना
- त्रिशंकु होना - अधर में लटकना
- मजा चखाना - बदला लेना
- मन मसोसना - विवश होना
- हाथ पसारना - मांगना
- हाथ मलना - पछताना
- हालत पतली होना - दयनीय दशा होना
- सेमल का फूल होना - थोडें दिनों का असितत्व होना
- सब्जबाग दिखाना - झूठी आशा देना
- भुजा उठाकर कहना - प्रतिज्ञा करना
- हाथ के तोते उड़ना - घबरा जाना
dear Ashish, It is really a great help to get these grammar site. thank you so much
ReplyDeleteWant to learn English idioms and proverbs???
ReplyDeleteJust logon to http://www.sankesh.com/
Pls can u make sentences on any 50 muhavare ...vll be vry grateful..
ReplyDeleteAwsome. .I want more. I studied in kendriya vidyalaya. This page is like reading my hindi text book.
ReplyDeleteVery nice sir
ReplyDeleteGood concepts and plz provide eBook for download
ReplyDeletesome of them i haven't seen or heard before thanks :)
ReplyDeleteVery much helpful to my Hindi project
ReplyDeleteVery much helpful to my Hindi project
ReplyDelete74. dhoop me baal safed hona = anubhavheen hona
ReplyDeleteThis comment has been removed by the author.
ReplyDeleteThis comment has been removed by the author.
ReplyDeleteThis comment has been removed by the author.
DeleteKhichadi me ghi padna
ReplyDeletePlzz koi to meaning bta do
ReplyDeleteन तीन में न तेरह में। इसका अर्थ बताइये
ReplyDeletechutiya
ReplyDeleteare u crazy
DeletePost a comment